लसूड़िया क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे एक 9 साल की बच्ची की पत्थरों से कुचली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची इलाके के ही आईडीए मल्टी में रहती थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार बच्ची सुबह से घर से गायब थी। परिजन गुमशुदगी दर्ज करवाने भी थाने आए थे। पड़ताल में इलाके में ही बच्ची का रक्तरंजित शव खाली मैदान में पड़ा मिला है। उसके सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया था। इसके बाद हत्यारों ने सिर को पत्थरों से ढंक दिया था। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
0 Comments