20 दिन पहले आगरा जिले में हुए बस हाइजैक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों ने एनकाउंटर के डर से सोमवार को नाटकीय अंदाज में मलपुरा थाने में सरेंडर कर दिया। दोनों बदमाशों ने अपने-अपने हाथों में एक पोस्टर ले रखा था। जिस पर लिखा था कि मैं बस हाइजैक मामले का आरोपी हूं। मैं बेकसूर हूं और सरेंडर करने आया हूं। हमें डर लग रहा था कि पुलिस कहीं एनकाउंटर न कर दे, इसलिए इस तरह आना पड़ा है।
18 अगस्त की रात बस की थी हाइजैक
बीते माह 18 अगस्त की रात ग्वालियर के कल्पना ट्रैवल्स की 34 सवारियों से भरी बस को गुरुग्राम से ग्वालियर जाते समय आगरा के थाना मलपुरा अन्तर्गत न्यू दक्षिणी बाईपास पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हाईजैक कर लिया गया था। इसके बाद जब सक्रिय हुई तो बदमाश इटावा में एक ढाबे पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। जबकि यात्रियों को दूसरी बस में बैठा दिया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता को फतेहाबाद क्षेत्र से एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस इस प्रकरण में 9 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। जांच में मामला लेनदेन का सामने का आया था।
अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
लेकिन सूरज बघेल और मनोज बघेल नाम के आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी थी। लेकिन सोमवार सुबह दोनों आरोपी हाथों में पोस्टर लिए मलपुरा थाने सरेंडर करने पहुंच गए। दोनों दिल्ली के नंदनगरी के रहने वाले हैं। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी हरिविंदर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। फिलहाल अभी अधिकारी इस प्रकरण में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
0 Comments