सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपने थे, जो अब शायद ही कभी पूरे होंगे। लेकिन फिर भी उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे और बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत का सपना 50 में से 11 नंबर पूरा करने का संकल्प लिया है। इसका नाम # PLANT4SSR है। अंकिता इसे पूरा करने की तैयारी के लिए रविवार को अपनी मां के साथ पौधे खरीदने आई थी।
पौधे की फोटो के साथ परिवार को टैग करने कहा
सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह सुशांत का सपना थ हम उसे पूरा कर सकते हैं। 1000 पौधे लगाने हैं। आपको इतना करना है पौधा लगाएं उसका फोटो सोशल मीडिया पर #PLANT4SSR हैशटैग के साथ हमारे परिवार के लोगों को टैग करते हुए शेयर करें।
90 दिन पहले होने से पहले रोपेंगे पौधे
सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी। श्वेता ने पौधे रोपने के लिए 13 सितंबर की तारीख रखी है। यानी 14 सितंबर को सुशांत की मौत के 90 दिन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में तीन महीने का समय होने पर सुशांत का एक सपना पूरा हो सकेगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक समय रखा गया है।
0 Comments