Mahant Nritya Gopal Das अपने शिष्य के साथ स्वस्थ होकर Air ambulance से अयोध्या पहुंचे; आश्रम में 14 दिन क्वारैंटाइन रहेंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज (91 वर्ष) ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीत ली है।  25 दिन बाद सोमवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से अयोध्या एयरपोर्ट लाया गया।  यहाँ से वे श्रीनिराम दास जी छावनी आश्रम पहुँचे।  13 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।  अब महंत नृत्य गोपाल दास 14 दिनों तक आश्रम में रहेंगे।  महंत के साथ उनके शिष्य जानकी दास ने भी कोरोना को हराया है।

महंत को एयर एंबुलेंस से अयोध्या लाया गया।

सुबह 9 बजे मिली छुट्टी

सोमवार को मेदांता अस्पताल से महंत नृत्य गोपाल दास को सुबह 9 बजे छुट्टी दी गई। इसके बाद दोपहर 12:35 पर दिल्ली से अयोध्या पंहुचे महंत नृत्य गोपाल दास का जिलाधिकारी अनुज झा, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक दीपक कुमार, एसपी सिटी विजयपाल सिंह और छावनी के तमाम संतों ने उनका स्वागत किया। अयोध्या पहुंचने पर राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने आश्रम पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया है।

केशव मौर्य ने फोन कर जाना हाल

विहिप मीडिया प्रभारी शरद ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज विगत एक माह के पश्चात स्वस्थ होकर अयोध्या पंहुचे हैं। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि लोगों ने फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ली है।




Reactions

Post a Comment

0 Comments