तमाम सख्ती के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का है। यहां ओराई इलाके में स्थित कालपी बस स्टैंड में एक दरिंदे ने लड़की को अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। लेकिन लड़की के साथ परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनकी पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी।
पुलिस भीड़ हटाती रही, पिटने से नहीं बचाया
यह पूरा मामला उरई के कालपी बस स्टैंड का है। जहां पर एक लड़की परिजनों के साथ खड़ी थी। तभी एक शोहदा उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिसे परिजनों ने देखा तो उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पूरी घटना को मौजूद पुलिस वाले देखते रहे। लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं बोला और परिवार वाले शोहदे को सरेआम पीटते रहे। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।आपस में सुलझाया मामला
इस मामले में उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का कहना है कि वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों ने इसकी सूचना दी थी। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी लड़के को अपनी अभिरक्षा में लिया था। लेकिन बाद में पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी और आपस में मामला सुलझा लिया।
0 Comments